फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity corporation raided at Sujadu at four in the morning, caught theft in 22 houses

बिजली विभाग ने सुजडू में सुबह चार बजे मारा छापा, 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation raided at Sujadu at four in the morning, caught theft in 22 houses
सूजडू गांव में जांच करने पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुजडू में सुबह चार बजे विद्युत निगम का छापा, 22 घरों में चोरी पकड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार, सूजडू, मिमलाना रोड, शहाबुद्दीनपुर में सुबह चार बजे छापा मारकर विद्युत विभाग ने 22 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। अधिकांश ऐसे परिवार सामने आए जिनके पास कनेक्शन हैं, फिर भी रात में बिजली चोरी कर रहे थे।

अधिशासी अभियंता अनिल कुुमार वर्मा ने बताया कि एसडीओ साहब सिंह एवं प्रणव चौधरी के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान सुबह चार बजे से चलाया गया। सूजडू की खालसा पट्टी क्षेत्र में, खालापार, साउथ खालापार, मिमलाना रोड और शाहबुद्दीनपुर में चले अभियान में 22 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। दिन के समय अभियान में पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी मामलों में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि अब ये चेकिंग अभियान सुबह जल्दी, दिन में व रात में भी जारी रहेगा। कुल 27 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed