{"_id":"60fda99f8ebc3e585e421a45","slug":"electricity-corporation-caught-electricity-theft-at-five-places-muzaffarnagar-news-mrt5490157146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम ने लाइनलॉस को कम करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रुड़की रोड बिजलीघर की टीम द्वारा क्षेत्र के दो मोहल्लों में मॉर्निंग रेड में पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। पकड़े गए लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
जेई ने बताया कि मदीना कॉलोनी के इकरार, नदीम और नसीम को विद्युत चोरी करते हुए मौके से पकड़ा गया है। महमूदनगर में जाहिद और आस मोहम्मद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इनमें इकरार, जाहिद और नसीम के घरों पर विद्युत कनेक्शन ही नहीं मिला है। वह बिना कनेक्शन के ही सीधे लाइन से कटिया डालकर चोरी करते हुए पाए गए हैं। इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। रुड़की रोड बिजलीघर के जेई बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे मॉर्निंग रेड पड़ी। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं, जेई बिजेंद्र कुमार ने बताया कि तीन लोग ऐसे थे, जिनके घर विद्युत कनेक्शन स्वीकृत नहीं मिला और ये लोग एलटी लाइन पर सीधे कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे।