{"_id":"5e14c66e8ebc3e880710460c","slug":"electrical-contract-workers-warn-of-job-boycott-if-they-do-not-get-salary-devband-news-mrt4624808195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत संविदा कर्मियों ने वेतन न मिलने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत संविदा कर्मियों ने वेतन न मिलने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत संविदा कर्मियों ने वेतन न मिलने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद एवं नागल के विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर दिसंबर 2019 तक का पूर्ण भुगतान दिलवाने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आगामी 12 जनवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है।
विद्युत संविदा कर्मचारी संघ द्वारा अधिशासी अभियंता डीके जैन को दिए ज्ञापन में बताया कि देवबंद डिवीजन के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्रों के संविदा कर्मियों को दिसंबर 2019 तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। वेतन नहीं मिलने से संविदा कर्मियों को अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। इसलिए संविदा कर्मियों ने 10 जनवरी तक भुगतान नहीं किए जाने की सूरत में 12 जनवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संविदा कर्मियों का कहना है कि छह माह का भुगतान आज तक नहीं किया गया। जबकि अधिशासी अभियंता वेतन दिलाने की बजाय आगे कार्य करने को कह रहे हैं। लेकिन भुगतान की गारंटी कौन लेगा। ठेकेदार का टेंडर दिसंबर माह में पूरा हो चुका है। इसलिए संविदा कर्मियों को विभाग द्वारा यह जानकारी दी जाए कि 31 दिसंबर के बाद किस उपकेंद्र पर किस ठेकेदार का टेंडर है तथा संविदा कर्मियों के वेतन की जिम्मेदारी किसकी होगी। पूर्ण आश्वस्त होने के बाद ही वह कोई निर्णय ले पाएंगे। ज्ञापन देने वालों में संघ के जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार, जोनी कुमार, विकास सिंह, छोटा, श्यामपाल, मनोज, अंकुर, शुभम, अनुज, संदीप, रघुनाथ, जगदीश कुमार, सचिन कुमार, शाहनवाज, विनोद, साजिद अली, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।