{"_id":"60c3aa758ebc3ebd9f3b474f","slug":"elections-for-83-gram-panchayat-members-today-muzaffarnagar-news-mrt542317651","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव आज
विज्ञापन
83 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव आज
मुजफ्फरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के खाली पदों के लिए 27 ग्रामों के 83 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इसी के साथ जिले के दो ग्रामों में प्रधान और एक बीडीसी के लिए भी मतदान होगा।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में बरला और कुटबी दो गांवों में प्रधान के चुनाव के लिए मतदान होगा। दोनों गांवों में निर्वाचित प्रधान की कोरोना से मौत हो चुकी है। दोनों गांवों में सात-सात प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। भोपा में एक बीडीसी के लिए चुनाव होगा।
बीडीसी में तीन पद खाली हो गए थे, जिनमें दो में निर्विरोध चुनाव हो गया है। जिले के 27 गांवों में 83 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव हैं। इन सबके लिए मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। चुनाव कराने के लिए पांच सेक्टर और छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी स्थानों पर मतदान कर्मी पहुंच गए है। मतगणना 14 जून को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिले में 12 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, सिखेड़ा थानाध्यक्ष सुभाष चंद गौतम ने मय फोर्स सदर ब्लॉक के ग्राम बिहारी, भिक्की व निराना में जाकर ग्राम पंचायत उपचुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव के दौरान ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है।