फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election will be held today for the post of bank representative in Khatauli

खतौली में बैंक प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव आज होगा

Tue, 01 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Election will be held today for the post of bank representative in Khatauli
खतौली में बैंक प्रतिनिधि पद के लिए चुनाव आज होगा
विज्ञापन

खतौली। भूमि विकास बैंक प्रतिनिधि पद का चुनाव आज होगा। इस चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने सोमवार को मतदान स्थल का मौका मुआयना किया। प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इस चुनाव में 592 मतदाता दो प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

चुनाव के दौरान मतदाता को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित होगा। पीठासीन अधिकारी को चुनाव सामग्री सौंप दी गई है। चुनाव पार्टी मतदान स्थल पर सोमवार शाम को ही पहुंच गई थी। मंगलवार को गन्ना समिति परिसर में मतदान सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। शाम चार बजे के बाद मतगणना कराकर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मतदान स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया एवं कर्मचारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि पद की एक सीट के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन बाद में दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। इस सीट के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार का सीधा मुकाबला विजय के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed