फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election Result 2022 : Muzaffarnagar Result will be out today, 72 candidates have contested for six assembly seats in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar Election Seat Results 2022: आज ईवीएम से निकलेंगे नतीजे, मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशियों ने लड़ा है चुनाव

Thu, 10 Mar 2022 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Mar 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Election Result 2022 : Muzaffarnagar Result will be out today, 72 candidates have contested for six assembly seats in Muzaffarnagar
- फोटो : अमर उजाला

इंतजार और अटकलों की घड़ियां खत्म हुई। आज नतीजों का बारी है। मुजफ्फरनगर में मतगणना के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकतर नतीजे दोपहर एक बजे तक आने का अनुमान है। पुलिस ने मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन


शहर की नवीन कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से बुढ़ाना, चरथावल, सदर, सुरक्षित सीट पुरकाजी, खतौली और मीरापुर विधानसभा की मतगणना शुरू होगी। इस बार पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और करीब साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गणना शुरू हो जाएगी। पहले राउंड की गिनती सुबह करीब नौ बजे तक पूरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


जिले में 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। लगभग सभी सीटों पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। लेकिन बसपा और कांग्रेस को मिलने वाले मतों पर भी लोगों की निगाह रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट बाहर निकला, तो फिर प्रवेश नहीं
मतगणना पांडाल में आरओ टेबल पर एक समय में केवल प्रत्याशी अथवा उसका एजेंट ही उपस्थित रह सकता है। एजेंट को एक बार मतगणना परिसर में प्रवेश के पश्चात बाहर जाने पर दोबारा मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
मतगणना परिसर में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, आईपैड, लैपटॉप, कैमरा, बीड़ी, सिगरेट माचिस एवं लाइटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

किस सीट पर कितने प्रत्याशी
विधानसभा        प्रत्याशी
बुढ़ाना  
          11
चरथावल        13
खतौली        11
मीरापुर            11
मुजफ्फरनगर        15
पुरकाजी        11

जुलूस पर प्रतिबंध, पास के बिना मतगणना स्थल पर नहीं मिलेगा प्रवेश : डीएम
मुजफ्फरनगर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पास धारकों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed