{"_id":"5fbea5878ebc3e1a264451cc","slug":"election-of-district-bar-association-under-the-supervision-of-three-supervisors-muzaffarnagar-news-mrt512688259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ जिला बार संघ का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ जिला बार संघ का मतदान
विज्ञापन
जिला बार संघ के चुनाव में मतदान करते पूर्व जिला अध्यक्ष।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ जिला बार संघ का चुनाव
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों पर पहली मर्तबा बार तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ। 1740 मतदाताओं ने वोट डाले। चार ग्रुपों में बंटे अधिवक्ताओं ने अपने पसंद के उम्मीदवारों को वोट दिया। ग्रुपों के स्टालों पर कचहरी परिसर में खासी चहल-पहल रही। मतगणना बृहस्पतिवार को होगी।
बुधवार को एल्डर कमेटी के सदस्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश त्यागी एवं सुरेंद्र शर्मा ने फैंथम हॉल में सुबह आठ बजे मतदान शुरू कराया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मुजफ्फरनगर बार संघ के मामले में सुनवाई केे बाद बार काउंसिल ऑफ यूपी की तीन सदस्यों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की हिदायत दी थी। इसी परिप्रेक्ष्य में बार काउंसिल ऑफ यूपी के सचिव सदस्य शिव किशोर गौर, सदस्य बलवंत सिंह और श्रीश चंद मेहरोत्रा ने चुनाव प्रक्रिया अपनी देखरेख में कराई। उन्होंने बिना बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से जारी सीओपी कार्ड के बिना किसी अधिवक्ता को मत डालने की अनुमति नहीं दी। हालांकि सीओपी को लेकर आब्जर्वर के समक्ष मुद्दा उछला। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक और पूरी निष्पक्षता से हुआ है। कोई विवाद उनके समक्ष मतदान के दौरान नहीं आया। उधर, चारों ग्रुपों के उम्मीदवारों और समर्थकों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अपील की।
विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान
अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिंदल, कलीराम, प्रमोद त्यागी और राजेश्वर दत्त त्यागी एवं महासचिव पद के लिए चंद्रपाल सिरोही, अरुण शर्मा, गुलबीर वर्मा और इनाम इलाही के साथ कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सहसचिव एवं सदस्यों के लिए मतदाताओं ने मतदान किया। उनकेभाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन का कराया पालन
मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद त्यागी ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी सोपाल सिंह, केडी त्यागी, मो. आजम शमसी, राजेश शर्मा, सतेंद्र कुमार, गोपाल माहेश्वरी, योगेश मलिक और कपिल कुमार ने कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए मतदान कराया गया।
पूर्व मंत्री ने किया मतदान
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्य पूर्व गृ़ह राज्यमंत्री सईदुज्जमां, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व विधायक परमजीत मलिक, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूखी, चंदन चौहान और सलमान सईद ने कचहरी पहुंचकर मतदान किया।