फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election observer took stock of the preparations for the election

चुनाव प्रेक्षक ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 02 Feb 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Election observer took stock of the preparations for the election
दारुल उलूम के पुस्तकालय में ऐतिहासिक पुस्तकों के संबंध में जानकारी लेते चुनाव आब्जर्वर - फोटो : DEVBAND
देवबंद। खंड विकास कार्यालय में बुधवार को प्रेक्षक जगदीश शर्मा ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रटों की बैठक ली। जिसमें पोलिंग बूथों के निरीक्षण समेत चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

14 फरवरी को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जहां बीते दिन अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। वहीं, बुधवार को प्रेक्षक जगदीश शर्मा ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। जिसमें उनसे पोलिंग बूथों के निरीक्षण समेत अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में 36 सेक्टर व 3 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा उड़नदस्ता, स्थायी निगरानी और वीडियो निगरानी टीमें शामिल रहीं। इस मौके पर रिटर्निंग आफिसर एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव व बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed