{"_id":"607b2b088ebc3e245b1b449e","slug":"election-meetings-held-without-permission-muzaffarnagar-news-mrt5349331199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बझेड़ी में बिना अनुमति के हुई चुनावी सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बझेड़ी में बिना अनुमति के हुई चुनावी सभाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी में शुक्रवार रात प्रधान पद के दो प्रत्याशियों ने बिना अनुमति के चुनावी सभाएं कर डालीं। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी साबिर हसन व सैय्यद हसन प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि प्रधान प्रत्याशी साबिर हसन गांव में बिना अनुमति के चुनावी सभा कर रहा है और सभा में भारी भीड़ बिना कोविड-19 की नियमावली के तहत मास्क या अन्य उपकरण के मौजूद हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का भी खतरा बन गया। पुलिस गांव में पहुंची और प्रधान प्रत्याशी की सभा खत्म कराई। मामले में प्रधान प्रत्याशी साबिर हसन को नामजद करने के साथ ही 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें गांव बझेड़ी में ही एक अन्य प्रधान प्रत्याशी सैय्यद हसन बिना अनुमति के ही चुनावी सभा कर रहा था। इस सभा में भी भारी भीड़ मौजूद थी और किसी ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही कोविड-19 नियमावली का पालन किया जा रहा था। इस मामले में एसआई अखिल चौधरी की ओर से प्रधान प्रत्याशी सैय्यद हसन को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीनना में चल रही थी दावत, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी बल सिंह जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 से प्रत्याशी हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात थाना पुलिस नियमित गश्त के लिए गांव पहुंची तो एक स्थान पर टेंट लगाकर बड़े पैमाने पर ग्रामीणों की दावत की जा रही थी। पास ही हलवाई काम कर रहे थे। जांच में पता चला कि जिला पंचायत प्रत्याशी बल सिंह द्वारा ग्रामीणों को वोट देने हेतु लुभाने के लिए दावत की जा रही थी। पुलिस ने हलवाइयों को भगाते हुए टेंट आदि उखड़वा दिए। मामले में बुढ़ाना चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र सिंह कर्दम की ओर से प्रत्याशी बल सिंह को नामजद करने के साथ ही उसके समर्थकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।