फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election

मतगणना के लिए माइक्रो प्लान

Fri, 04 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Election
मुजफ्फरनगर। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने कहा कि 13 दिसंबर में मतगणना होगी। मतगणना शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से पूरी कराने के लिए टेबिल और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। मतगणना के दौरान मोबाईल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


सभी मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ की बैठक में डीएम ने मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि इस बार मतगणना स्थल पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जिला पंचायत के सभा कक्ष में उन्होंने कहा कि अधिकारी बूथवार माइक्रो प्लान तैयार कर लें। पुन: मतगणना की नौबत नहीं आनी चाहिए। निष्पक्षता दिखाई देनी चाहिए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार जिला पंचायत चुनाव से तीन गुणा टेबिल और मतगणनाकर्मी लगाए गए हैं, ताकि रिजल्ट शीघ्र आउट हो सके। रिजल्ट की प्रतियों पर एजेंट के हस्ताक्षर अवश्य कराएं।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन मनोज सिंह, एडीएम वित्त सुनील सिंह, एसडीएम उज्ज्वल कुमार, एसडीएम बुढ़ाना ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार, आरओ, एआरओ मौजूद रहे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम दो चरणों के लिए बनाए गए प्रेक्षक मनोरंजन कर विभाग के प्रमुख सचिव वीरेश कुमार ने गुरुवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत पेटियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूनीखेड़ा में पुनर्मतदान की मांग
मुजफ्फरनगर। जानसठ ब्लॉक के गांव नूनीखेड़ा की प्रधान पद की एक महिला प्रत्याशी ने एडीएम को ज्ञापन देकर पुनर्मतदान की मांग की है। प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, जिस पर एडीएम ने जांच करवाने का आश्वासन दिया। गांव नूनीखेड़ा की प्रधान पद की प्रत्याशी शक्ति ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। महिला का आरोप था कि एक दिसंबर को हुए मतदान के दौरान उनके यहां मतदान केंद्र पर जमकर फर्जी वोटिंग हुई।


आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने उसका मतपत्र लेकर उसका वोट दूसरे प्रत्याशी को डाल दिया। उसने एक ही बूथ  पर 600 में से 550 वोट फर्जी तरीके से डलवाए हैं। महिला ने यहां पर पुनर्मतदान करवाने की मांग की। एडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में महिला के साथ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष कपिल देव अग्रवाल, ओमप्रकाश उपाध्याय, कमलकांत एडवोकेट, सागर वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed