फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election

ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन करने पहुंचे

Tue, 17 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Election
मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए ढोल-नंगाड़ों के साथ प्रधान पद के प्रत्याशियों ने नामांकन की शुरुआत कर दी है। सोमवार को सदर और पुरकाजी ब्लाक में 538 उम्मीदवारों ने परचे भरे। सदर ब्लाक के 53 गांवों में प्रधानी के लिए 318 और पुरकाजी ब्लाक में 220 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। सदर ब्लाक के दो गांवों में पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया। सबसे ज्यादा पर्चे सरवट में 24 और सुजड़ू में 23 दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। सोमवार को परचा भरने आए प्रधान पद के प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर लाया गया। समर्थकों ने नारेबाजी की और ढोल बजाए। नामांकन को लेकर प्रशासन ने सदर कूकड़ा ब्लाक में भारी पुलिस बल तैनात किया था। शहरी क्षेत्र से जुड़े सरवट और सुजड़ू में प्रधानी पद को लेकर ज्यादा जोश दिखा। पहले दिन सरवट में प्रधान पद के लिए 24 प्रत्याशियों ने परचा भरा, जबकि सुजडू में 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सदर ब्लाक के आरओ मनेश कुमार के मुताबिक पचेंडा कलां में प्रधान पद के लिए तीन, पचेंडा खुर्द में आठ, मुस्तफाबाद में पांच, मेघाखेड़ी में आठ, नसीरपुर में एक, रथेड़ी में पांच ने नामांकन किए।
विज्ञापन


जटमुझेडा में 12, भंडूरा में 14, चांदपुर में पांच, मखियाली में आठ, तिगरी में पांच, अलमासपुर में सात, कूकड़ा में 11, सहावली में पांच, बिलासपुर में पांच, शेरनगर में 11, सिखरेडा में सात, धंधेड़ा में नौ, बढेड़ी में पांच, परेई में पांच, बागोवाली में पांच, सिसौना में तीन, दतियाना में छह, मेदपुर में चार, रेई में दो, बढ़ीवाला में चार, खामपुर में एक, बिजोपुरा में चार, रामपुर में 11, सरवट में 24, शाहबुदीनपुर में 12, मिमलाना में सात, शेरपुर में दो, बामनहेड़ी में चार, बझेड़ी में चार, लच्छेड़ा में पांच, सीमली में छह, मंधेड़ा में दो, गढ़ी दुर्गनपुर में पांच, जड़ौदा में चार, नरा में आठ, सुजडू में 23, वहलना में चार, संधावली में चार, बहादरपुर में एक, खेड़ी विरान में दो, बिहारी में 10, भिक्की में तीन, निराना में तीन, सिलाजुड्डी में दो, बीबीपुर में पांच नामांकन भरे गए। मौलाहेड़ी और मीरापुर में पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं भरा गया। पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी केवल 176 नामांकन ही दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed