फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election 2024: Voting percentage remained low at booths of Muzaffarnagar, Saharanpur and Bijnor Lok Sabha

चौंकाने वाली रिपोर्ट: सियासी अलमबरदारों के बूथों पर मतदान की कछुआ चाल, जानें- इन तीन लोकसभा सीटों का हाल

Mon, 22 Apr 2024 02:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर हुए मतदान के बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में सामने आया कि सियासी अलमबरदारों के बूथों पर मतदान की कछुआ चाल रही। जानिए इन तीन लोकसभा सीटों का हाल।

विज्ञापन
Election 2024: Voting percentage remained low at booths of Muzaffarnagar, Saharanpur and Bijnor Lok Sabha
मुजफ्फरनगर में मतदान की धीमी रफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रथम चरण के तहत यूपी में आठ सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत में काफी गिरावट आई है। क्षत्रिय बाहुल्य बूथों पर विरोध का असर साफ देखा गया। कई बूथों पर तो पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। इससे इतर भी लोगों ने पिछले चुनावों की अपेक्षा उदासीनता दिखाई। हैरत की बात यह है कि राजनीतिक दलों के अलमबरदार अपने बूथों पर मत प्रतिशत नहीं बढ़वा सके। इन जुदा हालात में चुनावी गणित गड़बड़ा गया है। सभी दलों के रणनीतिज्ञों के मस्तक से पसीना टपक रहा है। चुनाव डेस्क की रिपोर्ट...

विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहने से सियासी दिग्गजों के समीकरण उलझ गए हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा में जनप्रतिनिधि के बूथों पर भी औसत मतदान ही नजर आया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के बूथ पर सबसे ज्यादा और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के बूथ पर सबसे कम मतदान हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान चरथावल विधानसभा के कुटबी गांव के रहने वाले हैं। असल में गांव कुटबा और कुटबी के बीच कोई फासला नहीं है। कुटबी में बालियान के बूथ संख्या 194 पर 76.23 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय कुटबा नंबर एक में 70.67, नंबर दो पर 72.59 और नंबर तीन पर 85.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां औसत मतदान 59 प्रतिशत हुआ था। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटबी के कमरा नंबर एक में  61.08, कमरा नंबर दो में 76.23 प्रतिशत मतदान हुआ। 

रालोद नेताओं के बूथों पर भी गति मंद रही
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पुरकाजी विधानसभा के बूथ संख्या 101 पर मतदान किया, यहां 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिवालय गढ़ी नौआबाद बूथ संख्या 171 पर मतदान किया। यहां पर 58.85 प्रतिशत मतदान हुआ। 

हरेंद्र मलिक के बूथ पर 57.48 फीसदी वोट
सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रेमपुरी में मतदान किया। उनके बूथ संख्या 77 पर सिर्फ 57.48 प्रतिशत वोट पड़े। उनके बेटे चरथावल विधायक पंकज मलिक ने भी यहीं पर मतदान किया। जैन कन्या पाठशाला के एक बूथ पर सिर्फ 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।

सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने कुटबा-कुटबी में मतदान गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की थी, जिसके बाद यहां काफी देर तक डीएम और एसएसपी मौजूद रहे। उधर, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर विधानसभा के बूथ संख्या 201 पर वोट डाला। यहां पर 50.61 प्रतिशत मतदान हुआ। मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के बूथों पर पिछले चुनावों में भी कम मतदान का ट्रेंड रहा। 

माननीयों के बूथों पर भी खराब प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव में जिस तरीके से मतदान प्रतिशत कम रहा है, उसने माननीयों को भी चिंता में डाल दिया है। सहारनपुर नगर विधानसभा में माननीयों के मतदान केंद्रों पर नजर डालें तो वह भी मतदान प्रतिशत अधिक नहीं रहा। नगर विधायक राजीव गुंबर का मतदान केंद्र एसएएम इंटर कॉलेज है। वहां पर तीन बूथ बनाए गए थे। इसमें सबसे अधिक एक बूथ पर 61.32 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि बाकी पर इससे कम रहा। इसी तरह भाजपा से नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का मतदान केंद्र रेनबो पब्लिक स्कूल बसंत विहार में था। वहां पर चार बूथ बनाए गए थे। मात्र एक बूथ पर 70.92 प्रतिशत मतदान है। बाकी तीनों पर 60 फीसद से कम ही रहा। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल का मतदान केंद्र जेवी जैन डिग्री कॉलेज में है। यहां पर 10 बूथ में से सबसे अधिक 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्य नेताओं के मतदान केंद्रों पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही।

महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
लोकसभा क्षेत्र में 62.18 फीसदी मतदान हुआ। बढ़ापुर में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया। वहां पुरुषों के मुकाबले 3.49 फीसदी अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 68.47 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधानसभा बढ़ापुर (बिजनौर), कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण व मुरादाबाद शहर के 2059578 मतदाताओं में से 12,80,706 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां 62.18 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 696655 पुरुष व 584037 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिग्गज नेताओं के बूथों पर भी औसत आंकड़ा रहा
बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है। मगर पार्टियों के नेता अपने बूथों पर मतदान नहीं बढ़ा पाए। नेताओं के बूथों पर मतदान औसत तक ही सिमटकर रह गया। बिजनौर लोकसभा की बात करें तो इस सीट पर सदर विधायक सूचि चौधरी के बूथ पर 50.84 फीसदी ही मतदान हो सका। यह बूथ पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता का भी है। जीआईसी बिजनौर में नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह के बूथ पर 39.63 प्रतिशत मतदान हुआ। 

- विधायक हाजी तसलीम के बूथ पर 61.55 प्रतिशत मतदान
सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के जीआईसी कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 226 पर कुल 1202 मतदाताओं में 655 ने मतदान किया। विधायक अशोक राणा के बूथ पर 64.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

- धामपुर के भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के पैतृक गांव ठाठजट स्थित बूथ पर 64.50 प्रतिशत मतदान हुआ। नगीना लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार के बूथ पर 45.27 प्रतिशत मतदान हुआ। 

- चांदपुर/स्योहारा पूर्व विधायक कमलेश सैनी के बूथ संख्या 184 पर 49.43 प्रतिशत मतदान रहा। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के गांव कादराबाद खुर्द में 63.78 प्रतिशत मतदान हुआ।  

विधायक ओमकुमार के बूथ पर हुआ 65 प्रतिशत मतदान
नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ओम कुमार ने प्राथमिक विद्यालय महेश्वरी जट के बूथ पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी के बूथ पर 50 प्रतिशत मतदान हुआ। 

यह भी पढ़ें: Election: 'सीता' और 'लक्ष्मण' आज मेरठ में करेंगे रोड शो, 23 अप्रैल को क्रांतिधरा पर गरजेंगे अखिलेश-मायावती

नगीना से सपा विधायक मनोज पारस के बूथ पर 44.34 प्रतिशत मतदान हुआ। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व विधायक व भाजपा नेता सतीश गौतम के बूथ पर 50.58 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान के बूथ पर भी 53.25 प्रतिशत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया के बूथ पर 50.80 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व विधायक लवकुश कुमार के बूथ पर 63.43 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: Interview: BSP प्रत्याशी ने खुलकर रखी राय, किए दो बड़े दावे, बोले- BJP-SP से नहीं मुकाबला, बदलाव चाहते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed