फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election 2024: Akhilesh Yadav said that BJPs defeat will start from Western UP

Election 2024: अखिलेश बोले- भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई, पश्चिम की हवा करेगी BJP का सूपड़ा साफ

Mon, 15 Apr 2024 06:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

Election 2024 : मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम की हवा भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।

विज्ञापन
Election 2024: Akhilesh Yadav said that BJPs defeat will start from Western UP
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई हैं। इनकी गारंटी नहीं घंटी है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के नाम से डराकर जबरन चंदा वसूलने का काम भाजपा ने किया। वर्ष 2022 में पश्चिम के मतदान से भाजपा नेता बौखला गए हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम की हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। दिल्ली वाले नेता ने पोस्टर से प्रत्याशियों के नाम और फोटो ही गायब कर दिए हैं।

बघरा में आयोजित सपा की जनसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, बिजली मुफ्त देने का वायदा झूठा साबित हुआ। दिल्ली वाले नेता ने पोस्टर से सबका नाम और फोटो गायब कर दिए हैं। वोट पड़ेंगे तो भाजपा यूपी से गायब हो जाएगी। इनके दो नंबरी नेता कह गए थे कि बिजली माफ कर देंगे, लेकिन नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। आज भी 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है, रोजगार नहीं। यही इनकी 10 साल की उपलब्धि है। सपा सरकार ने फीडर अलग करने का काम किया था, जिसके बाद ही आज 24 घंटे बिजली मिल रही है।

यह भी पढ़ें: कैराना लोकसभा सीट: कास्ट फैक्टर और त्रिकोणीय मुकाबला, मुस्लिम-गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की कोशिश

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने एंबुलेंस दी। भाजपा ने 100 नंबर को 112 कर दिया, लेकिन गाड़ी नहीं बढ़ाई। सपा सरकार में मिला लैपटॉप चल रहा है। भाजपा ने उसकी नकल की। सपा ने डिजिटल डिवाइस को खत्म करने का काम किया था। भाजपा खराब राशन दे रही है। हम गरीबों को आटा और डाटा देंगे।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत का अखिलेश पर पलटवार, बोले- शतरंज की ढाई चाल से गठबंधन को देंगे शिकस्त, 'यूपी भगवान राम की भूमि'

अखिलेश ने याद किए चरण सिंह और टिकैत
पूर्व सीएम ने कहा कि इस जमीन ने किसान नेता पैदा किए हैं। किसान अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ना जानता है। यहीं चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत पैदा हुए। एक तरफ सरकार चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दे रही है, लेकिन किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दे रही है। किसानों की ताकत ने तीन काले कानूनों को रोक दिया। सरकार किसानों की नहीं उद्योगपतियों की है। सरकार किसानों का दो लाख करोड़ कर्ज माफ नहीं करना चाहती।

भाजपा की सरकार बनी तो शादी नहीं होगी : अखिलेश यादव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर भाजपा की सरकार बन गई तो नौजवानों की शादी नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे रही है। युवाओं को बिना शादी के रहना पड़ेगा। 80 प्रतिशत नौजवान बिना रोजगार और नौकरी के है। भाजपा वाले नहीं चाहते कि नौजवानों का भविष्य बेहतर हो। सब परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। अग्निवीर खत्म कर दी गई। भाजपा खादी वाले की नौकरी भी तीन साल की कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed