फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election 2022: Avtar Bhadana joined RLD by leaving BJP

सियासी मैदान में उठापटक तेज : कमल छोड़ हैंडपंप संभालेंगे अवतार भड़ाना, रालोद में हुए शामिल, इसलिए किया भाजपा से किनारा

Wed, 12 Jan 2022 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jan 2022 11:42 AM IST
सार

अवतार भड़ाना भाजपा के टिकट पर मीरापुर से 2017 में विधायक बने थे, मंत्रालय नहीं मिलने के कारण उन्होंने पिछले साल भाजपा से किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
Election 2022: Avtar Bhadana joined RLD by leaving BJP
चौधरी जयंत सिंह व अवतार भड़ाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के नामांकन की तिथियां नजदीक आते ही सियासी मैदान में उठापटक तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर के मीरापुर से भाजपा के विधायक अवतार भड़ाना रालोद में शामिल हो गए। गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वह गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


मीरापुर के विधायक अवतार भड़ाना लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे। मंत्री पद नहीं मिलने के कारण वह नाराज चल रहे थे। पहले चर्चा थी कि वह इस बार उत्तराखंड़ की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन सियासी गलियारों में नई चर्चा है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रत्याशी के सामने पेश कर सकते हैं चुनौती
अवतार भड़ाना के बुधवार को रालोद में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर उन्होंने विराम लगा दिया। उन्होंने रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। जेवर विधानसभा पर गठबंधन के गुर्जर प्रत्याशी के तौर पर वह भाजपा के प्रत्याशी के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें : सियासी घमासान तेज: सपा में टिकट के 100 दावेदार, दो सीटें रालोद के खाते में जाने की संभावना, सरधना सीट पर भाजपा ने ठोंकी दावेदारी


मामूली अंतर से जीते थे अवतार
भाजपा के टिकट पर मीरापुर से अवतार भड़ाना ने 69 हजार 35 वोट हासिल किए थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लियाकत अली ने 68842 वोट हासिल किए थे।  

रालोद ने रोक ली पहली सूची
रालोद नेतृत्व ने पहले चरण की पहली सूची को एन वक्त पर रोक लिया है। मंगलवार को 14 प्रत्याशियों की सूची जारी होनी थी। इनमें बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद की कई सीटों के नाम फाइनल होने थे। कई नेताओं को कॉल कर दिल्ली बुलाया गया। पहले शाम पांच बजे सूची जारी करने की बात चली, लेकिन  एन वक्त पर सूची रोक ली गई। आज रालोद पहली सूची जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed