{"_id":"628e73ad2bb9124d9f278597","slug":"elderly-killed-in-road-accident-three-women-injured-khatauli-news-mrt5901520120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन
गांव मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में दुर्घटना के बाद जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तीन महिलाएं घायल
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बोलेरो पिकअप के साइकिल में टक्कर मारने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जंगल में घास लेने जा रहीं तीन महिलाएं भी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
गांव पुरबालियान निवासी धर्मवीर (60) पुत्र आशाराम ने बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे साइकिल पर सवार होकर गांव में बस अड्डे के समीप एक डाक्टर की दुकान पर जा रहा था। सर्विस स्टेशन के समीप शाहपुर की ओर से तेज गति से आई होर्डिंग से लदी बोलेरो पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जंगल में घास लेने जा रही बालेश पत्नी सतकुमार, सीमा पत्नी जीतू तथा रीता पत्नी संतरपाल भी पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिलाओं को उपचार हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तथा उन्होंने हंगामा करते हुए शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। सीओ खतौली आरके सिंह व थानाध्यक्ष मंसूरपुर पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने व शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया किंतु ग्रामीणों ने शव मौके से नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप, भाजपा नेत्री सलोनी कश्यप, ग्राम प्रधान शौकत ने भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया। बाद में तहसीलदार खतौली आरती यादव तथा पुलिस प्रशासन के आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक के पुत्र सोनू की ओर से चालक के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।