फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly farmers told agricultural laws wrong

किसानों के लिए अभिशाप हैं केंद्र की कृषि नीतियां

Sat, 30 Jan 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmers told agricultural laws wrong
मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में भाग लेने आए किसान। - फोटो : KHATAULI
किसानों के लिए अभिशाप हैं केंद्र की कृषि नीतियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत में देहात क्षेत्र से पहुंचे बुजुर्ग किसानों ने मोदी-योगी सरकार को अहंकारी करार दिया। केंद्र सरकार की कृषि नीतियों को भी बुजुर्गों ने किसानों के लिए अभिशाप बताया।

शहर के जीआईसी ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में देहात क्षेत्र से बुजुर्ग किसान भी पहुंचे। इस दौरान बुजुर्ग किसानों ने केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा उगला। गांव शाहजुड्डी से महापंचायत में आए देशवाल खाप के बुजुर्ग शोभाराम, सुखपाल, यशपाल, पीतम सिंह, संसार सिंह और शरणवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अहंकारी हैं, जो देश के अन्नदाताओं को ही खत्म करने पर उतारू हैं। भाजपा सरकार की कृषि नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी और किसानों के लिए अभिशाप है। मांडी गांव से आए बुजुर्ग राजेंद्र सिंह व शीतल सिंह ने कहा कि आज तक ऐसा राजा नहीं देखा, जो कहता तो था कि अच्छे दिन आएंगे, लेकिन ये तो बुरे दिन ही आ गए। गांव पीनना के किसान जगदीश प्रसाद मलिक व शामली से आए हरपाल सिंह निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत किसान आंदोलन को खत्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed