फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly died trying to catch the crook

बदमाश को पकड़ने की कोशिश में बुजुर्ग की जान गई

Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly died trying to catch the crook
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला शांतिनगर में घर में घुसे बदमाश को पकड़ने की कोशिश में बुजुर्ग की जान चली गई। शोर मचाने पर जागे परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस का मानना है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी राकेश शर्मा (65) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सचिन शर्मा गाड़ी चलाता है, जिसकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी रहती है। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे बदमाश घर के बाहर खड़ी कार चोरी के इरादे से पहुंच गए। इसी दौरान आंगन में सोए राकेश की आंख खुल गई और उन्होंने कार चोरी कर ले जा रहे एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। इसी धक्का-मुक्की में अचानक वे नीचे जमीन पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर परिजनों की भी नींद खुल गई और उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने भेज दिया। इसके बाद परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। राकेश के बेटे सचिन ने मौके से पकड़ा गया आरोपी जनपद सिद्धार्थनगर निवासी आफताब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आशंका यही है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट-अटैक से हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed