फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly and children watched Ramayana on TV channel

बुजुर्गो व बच्चों ने टीवी चैनल पर देखी रामायण

Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Elderly and children watched Ramayana on TV channel
बुजुर्गों और बच्चों ने टीवी चैनल पर देखी रामायण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन करने से केंद्र सरकार ने लोगों की मांग पर शनिवार को दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को आरंभ कर दिया। क्षेत्र में बुजुर्गों और बच्चों ने दूरदर्शन पर रामायण देखी।

शनिवार को सुबह से ही लोग अपने टीवी चैनलों पर चिपके रहे। 33 वर्ष बाद छोटे पर्दे पर रामायण के प्रसारण को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह नजर आया। बच्चे और बुजुर्ग से लेकर युवा तक टीवी चैनल पर चाय की चुस्की के साथ रामायण देखते नजर आए। शिक्षक कॉलोनी निवासी अशोक सोम, सीमा राणा, रजनी शर्मा और वृंदा त्यागी ने कहा कि रामायण हमारे देश की संस्कृति की अलग ही पहचान है। सरकार द्वारा दर्शकों की मांग को स्वीकार डीडी नैशनल चैनल पर दोबारा रामायण का प्रसारण करना स्वागत योग्य कदम है। नयी पीढ़ी रामायण देखकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और अन्य पात्रों के बारे में अच्छे संस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed