{"_id":"60958af88ebc3eadcc668003","slug":"elder-brother-shot-in-minor-dispute-muzaffarnagar-news-mrt5374506195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में बड़े भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में बड़े भाई को गोली मारी
विज्ञापन

शामली, मीरापुर। गांव कैथोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी थी।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में शुक्रवार सुबह मंगन की अपने छोटे भाई हेमराज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद अधिक बढ़ जाने पर हेमराज ने अपने बड़े भाई पर तमंचे से फायर कर दिया। पहली गोली चलने पर मंगन ने किसी तरह खुद को बचाया और जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने लगा। इसी दौरान छोटे भाई ने एक बार फिर तमंचे में गोली भरकर मंगल पर फायर कर दिया। यह गोली मंगन की कमर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
इसके बाद आरोपी हेमराज तमंचा लहराते हुए वहां से फरार हो गया, जबकि अन्य परिजन घायल मंगन को लेकर तत्काल सीएचसी जानसठ पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में देर शाम तक भी परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।