{"_id":"64ad422f16c0b21d74017504","slug":"eight-trains-including-vande-bharat-remained-canceled-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3416-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वंदेभारत सहित आठ ट्रेन रहीं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वंदेभारत सहित आठ ट्रेन रहीं रद्द
विज्ञापन
हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन भी आधा घंटे मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोकी गई
मुंबई से अमृतसर आने जाने वाली ट्रेन को पानीपत मार्ग से निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को वंदे भारत सहित दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की आठ ट्रेन रद्द रही। हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन भी आधा घंटे मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। मुंबई से अमृतसर आने जाने वाली ट्रेन को पानीपत मार्ग से निकाला गया।
देहरादून से प्रति दिन सुबह के समय आनंद विहार जाने वाली वंदेभारत ट्रेन मंगलवार को भी अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को लेकर चली थी। मगर, हरिद्वार और देहरादून के बीच ढंढेरा रेलवे स्टेशन पर बारिश का पानी आने के कारण ट्रेन को वहीं पर रोक दिया गया। ट्रेन का आगे का सफर रद्द कर दिया गया। इस कारण वंदे भारत ट्रेन शाम के समय आनंद विहार से भी रद्द रही।
उधर, दोपहर में हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली में यमुना में ज्यादा पानी आने के कारण मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जो अपने निर्धारित समय से आधा घंटे लेट चली। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सहारनपुर अंबाला के बीच टिंगरी नदी में पानी ज्यादा आने के कारण इस रूट की शालीमार, जालंधर एक्सप्रेस, इंटर सिटी सहित छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
मुंबई से अमृतसर आने जाने वाली फ्रंटियर एक्सप्रेस को वाया पानीपत निकाला जा रहा हैं जबकि बिलासपुर से अमृतसर आने जाने वाली छत्तीसगढ़ ट्रेन को दिल्ली में रोका जा रहा हैं और वहीं से वापस की जा रही है। इस ट्रेन के यात्री दूसरी ट्रेन से वाया पानीपत होते हुए जा रहे है। मंगलवार को वंदेभारत ट्रेन भी दोनों तरफ से रद्द कर दी गई हैं।