फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight pilgrims injured in pickup truck collision

Muzaffarnagar News: ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार आठ श्रद्धालु घायल

Tue, 29 Aug 2023 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Eight pilgrims injured in pickup truck collision
राजस्थान के बागड़ धाम से मुरादाबाद लौट रहे थे सभी श्रद्धालु
विज्ञापन

काली नदी पुल के हुआ हादसा, घायालों को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। काली नदी पुल के पास बागड़ धाम से लौट रहे मुरादाबाद निवासी श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी दी। हादसे में पिकअप सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद के हरथला निवासी टिंकू पुत्र राजकुमार अपने गांव के अन्य लोगों के साथ पिकअप से राजस्थान स्थित बागड़ धाम गए थे। मंगलवार की शाम ये सभी श्रद्धालु मुरादाबाद लौट रहे थे। रतनपुरी में काली नदी पुल के पास खतौली की ओर आ रहे ट्रक ने इनकी पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में पिकअप सवार टिंकू पुत्र रामकुमार, मोनी पत्नी टिंकू, अरविंद, रामकुमार, राजपाल, बाला पत्नी अरविंद और दो छोटे बच्चे अभियंत और मनु गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खतौली स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed