{"_id":"5f5d0f7c8ebc3e985c4987e6","slug":"eight-people-taken-hostage-on-wages-muzaffarnagar-news-mrt501038379","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी पर ले जाए गए आठ लोग बनाए बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी पर ले जाए गए आठ लोग बनाए बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी पर ले जाए गए आठ लोग बनाए बंधक
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी दो परिवारों ने अपने आठ परिजनों को मजदूरी के लिए महाराष्ट्र ले जाकर उन्हें बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने चरथावल निवासी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
कस्बा निवासी सचिन और सुमन शनिवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और बताया कि करीब एक माह पूर्व चरथावल थाना क्षेत्र निवासी ठेकेदार उनके परिजनों को कोल्हू पर मजदूरी कराने के लिए महाराष्ट्र लेकर गया था। इनमें सचिन के पिता संजय, मां सुंदरी, भाई प्रदीप व ससुर ऋषिपाल के साथ ही सुमन के बेटे सचिन, बिरजू व राहुल व एक अन्य शामिल हैं। आरोप है कि महाराष्ट्र ले जाने के बाद उनके सभी परिजनों को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। न तो परिजनों के खाने-पीने की व्यवस्था की जाती है और न ही उन्हें मजदूरी के रुपये दिए जा रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। इस संबंध में जब ठेकेदार से बात की गई तो उसके द्वारा भी परिजनों को धमकियां दी गईं। पीड़ित परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर बंधक बनाए गए सभी परिजनों को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।