फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eight dengue patients were found, one was admitted to the hospital

Muzaffarnagar News: डेंगू के आठ मरीज मिले, एक को कराया अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Aug 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight dengue patients were found, one was admitted to the hospital
जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार के मरीज । संवाद
अगस्त में छह और जुलाई में दो मरीज डेंगू की चपेट में आए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वायरल बुखार के बीच अब तक आठ डेंगू के मरीज मिल चुके है। अगस्त में छह और जुलाई में दो मरीज डेंगू की चपेट में आए। जिला चिकित्सालय में फिलहाल डेंगू का एक मरीज भर्ती है।
उमस भरी गर्मी के साथ बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण खतरनाक मच्छर पनप रहे हैं। इनके काटने से लोग बीमार हो रहे है। ऐसे में अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। जुलाई में डेंगू के दो मरीज पॉजीटिव पाए गए। अब अगस्त माह में छह मरीज डेंगू के मिले है, जिनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि फिलहाल जिला चिकित्सालय में डेंगू का एक मरीज भर्ती है। डेंगू का मच्छर घर में भरे पानी में पनपता है। घर में रखे कूलर के पानी में डेंगू मच्छर बहुत जल्दी पनपता है। उनकी टीम लगातार फील्ड में घूमकर लोगों को जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिविर लगाकर की जाएगी जांच

संभलहेड़ा में बुखार से पीड़ित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि संभलहेड़ा में जिस युवक की मौत हुई है, उसे डेंगू नहीं था। कई लोगों को बुखार की सूचना मिली है। कैंप लगाकर लोगों की डेंगू की जांच कराई जाएगी। उधर, जिला अस्पताल में पहुंचने वाले बुखार के मरीजों की भी लगातार डेंगू की भी जांच कराई जा रही है। अधिकांश मरीज वायरल बुखार के ही पाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed