{"_id":"64442f121662b9d0b6039654","slug":"eids-happiness-turned-into-mourning-due-to-three-deaths-muzaffarnagar-news-c-14-1-199175-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन मौत से मातम में बदल गई ईद की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन मौत से मातम में बदल गई ईद की खुशियां
विज्ञापन
खतौली में सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की हुई मौत के बाद अस्पताल में ग्रामीणों की भ
बाइक खराब होने के बाद दूसरा भाई भी मौके पर पहुंच गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अनियंत्रित कार ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तीन मौत से पाल गांव और खतौली में गम का माहौल बन गया। सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे और हादसे में दुख जताया। दोनों भाई खतौली मिल में हेल्पर का काम करते थे।
पाल गांव का परिवार खतौली के जैन नगर में रहता है। इसी परिवार के ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इश्तकार उर्फ जुम्मा (45) अपनी पत्नी मलिका (38) के साथ बाइक पर सवार चला था। लेकिन गंगनहर पटरी पर मौत उनका इंतजार कर रही थी। बुआड़ा कलां के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक खराब हो गई। इश्तकार ने अपने भाई नवाब ( 40) को घर से बुला लिया। दोनों भाई बाइक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच मौत ने झपट्टा मार दिया। अनियंत्रित कार ने तीनों को कुचल दिया, जिससे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
नहर पटरी के बीच में खंभा, आए दिन हो रहे हादसे
जिस जगह हादसा हुआ, उसके निकट नहर पटरी के बीच में बिजली का खंभा है। खंभे के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैँ। वाहनों को बचाने की गफलत में पहले भी हादसे हुए और अब तक यहां कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी खंभे के निकट हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इस खंभे को मार्ग के बीच से हटाया जाना चाहिए।