फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Eid today, namaz will not be held in Eidgah

घर पर ही ईद की नमाज अदा करने का आग्रह

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eid today, namaz will not be held in Eidgah
ईद आज, ईदगाह में नहीं होगी नमाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को चांद दिखाई दे गया। पवित्र रमजान माह के बाद ईद उल फितर शुक्रवार को मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते ईद के पर्व की रौनक गायब है। संक्रमण अधिक होने और शासन की ओर से कोराना कर्फ्यू लगाए जाने के कारण लोगों से घरों में ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की गई है।
शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से घरों में ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील है। उन्होंने अपने ब्यान में कहा कि संक्रमण के चलते हुए ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज नहीं होगी। दूसरी ओर मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी घरों में नमाज पढ़ने और सादगी से ईद मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने बताया कि ईद के मौके पर जिले को चार जोन और 12 सेंटर में बांटा गया है। एक कंपनी पीएसी भी सुरक्षा के दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज नहीं होगी। जिम्मेदार लोग भी लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील कर रहे है। संबंधित सीओ और एसडीएम के अलावा सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों को अपने क्षेत्र में भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed