{"_id":"5eca9f0f8ebc3e908e027232","slug":"eid-today-namaz-will-be-done-in-homes-muzaffarnagar-news-mrt4832172165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, घरों में होगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, घरों में होगी नमाज
विज्ञापन
रविवार रात ईद का चांद नजर आने पर खालापार में दुआ करते बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ईद आज, घरों में होगी नमाज
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-फितर आज मनाया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में ही शुरू हुए संपन्न होने वाले मुकद्दस रमजान माह के बाद ईद की नमाज भी घरों में ही रहकर अदा की जाएगी।
मुकद्दस रमजान माह संपन्न होने के साथ ही शनिवार को शहर के सरवट मदरसा में मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलमा की मीटिंग लेकर सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने लोगों से घरों में रहकर ईद की नमाज अदा करने की अपील कराई। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने भी शहर काजी तनवीर अहमद, मुफ्ती जुल्फिकार समेत अन्य धर्मगुरुओं से उनके क्षेत्र के लोगों से लॉकडाउन का पालन करते हुए ईद मनाने और ईदगाह का रुख न करने की अपील कराई। इसके साथ ही नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने भी क्षेत्र के धर्मगुरुओं के साथ मिलकर लोगों से ईद पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस आशय से संबंधित अपील लगातार की जा रही है कि मुस्लिम समुदाय के लोग कोरोना वायरस के चलते इस बार ईद घरों में रहकर मनाएं। अलविदा जुमे की नमाज घरों में रहकर अदा की गई है, इसी तरह ईद की नमाज भी घरों में रहकर अदा की जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने व सामूहिक नमाज अदा करने की सूचना मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सलाम करें और खुदा का शुक्र मनाएं
मुजफ्फरनगर। शहर काजी तनवीर आलम ने रोजेदारों से ईद की नमाज घरों पर ही अदा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के गले मिलने तथा हाथ मिलाने से बचें। कोरोना महामारी में एक से दो मीटर की दूरी बनाएं रखें। एक-दूसरे को सलाम करें और खुदा का शुक्र मनाएं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां जाने से बचें तथा उन्हें फोन पर ईद की मुबारकबाद दें। उधर, मुस्लिम मोहल्लों में विभिन्न संगठनों की ओर से पंफ्लेट चस्पा कर ईद की नमाज घरों पर ही अदा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
ईद पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर के त्योहार को लेकर सोमवार को जनपद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में सभी थानेदार लगातार क्षेत्र में रहकर गश्त करेंगे। सभी को लॉकडाउन का पालन करते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। एहतियातन जनपद में विभिन्न चेक प्वाइंट्स बनाकर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन के रिजर्व कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।