फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Effigy of petroleum minister burnt

रालोद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया

Sat, 27 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Effigy of petroleum minister burnt
बुढ़ाना में तेल की बढ़ी कीमतों का विरोध करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। डीजल व पेट्रोल के बढ़ती कीमतों को लेकर रालोद नेता व कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौ .चरण सिंह तिराहे पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला जलाया। तहसील मुख्यालय पहुंचकर रालोद कार्यकर्ताओं ने सात मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमत से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं व नेता शनिवार को कस्बे के चौ. चरण सिंह तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने तिराहे पर बीच सड़क पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता रालोद नेता बालकिशोर त्यागी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और करते हुए ज्ञापन एसडीएम कुमार भूपेंद्र को दिया। ज्ञापन में डीजल व पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने, गन्ने का ब्याज सहित बकाया भुगतान करवाने, बिजली के बिल माफ करने, किसान सम्मान राशि 6 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने, स्कूल के विद्यार्थियों की तीन माह की फीस माफ करने, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलवाने तथा थाना व तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश रालोद के युवा महासचिव बालकिशोर त्यागी, सुरेन्द्र सहरावत, सतपाल सहरावत, अमित मलिक खरड़, संजय शर्मा सरनावली, अशोक पांचाल व आकाश राठी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed