फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ed entrance exam will be held at ten centers of the city

Muzaffarnagar News: शहर के दस केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Tue, 06 Jun 2023 05:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Ed entrance exam will be held at ten centers of the city
15 जून को होगी उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

4601 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के दस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 15 जून को होने वाली होने वाली परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। चार हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 20 प्रेक्षक की निगरानी में होगी। दस केंद्रों पर 4601 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में यह परीक्षा होगी। इसके लिए एसडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर पुंडीर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक चलेगी, जबकि द्वितीय पाली दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी। दो केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर तैनात रहेंगे। वही, एक केंद्र पर दो प्रेक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर मेज, कुर्सी, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, विद्युत व जनरेटर, सेनेटाइजर और वाहन खड़े करने आदि की व्यवस्था कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक ए, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लॉक बी, डीएवी पीजी कॉलेज, दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और एसडी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed