फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Economic census in the district

विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करें: डीएम

Tue, 07 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Economic census in the district
विकास भवन में जनगणना अभियान का शुभारंभ करती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करें: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में शुरू हो रही आर्थिक जनगणना को डीएम और सीडीओ ने हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किए जायें। विकास कार्यों मे किसी भी प्रकार की शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई होगी।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये। शासन की जो कल्याणकारी योजनाएं चल रही है उनकी प्रगति से अवगत कराएं। डीएम ने सीडीओ से मातृ वंदना योजना, आयुषमान योजना, कन्या सुमंगला योजना, सीएचसी व पीएचसी में सर्दी के लिए कंबलों व अलाव की व्यवस्था, डाक्टरों की उपलब्धता एवं दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने विधवा पेंशन, विकलांग पेशन, वृद्धावस्था पेंशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा तथा राशन वितरण की भी समीक्षा की। पाईप लाइन पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कडे़ निर्देश दिए कि पाईप लाइन पेयजल योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी से प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान की भूमि चिह्नित करने के लिए कहा। 50 लाख रुपये से ऊपर की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इससे पहले डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं सीडीओ आलोक यादव ने संयुक्त रूप से विकास भवन सभागार से सातवीं आर्थिक गणना का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। डीएम ने गरीब, बेसहारा, निराश्रितों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर कंबलों का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed