फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Earner has left, will not be able to pay the installment, cancel the allotment

Muzaffarnagar News: कमाने वाला चला गया, किस्त नहीं चुका पाएंगे, रद्द कर दीजिए आवंटन

Sun, 03 Dec 2023 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Earner has left, will not be able to pay the installment, cancel the allotment
मेरठ रोड पर बनाए गए प्रधानमंत्री आवास।
- पीएम आवास आवंटन के बाद दस बेबस परिवारों ने दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

- मेरठ रोड के दीनदयाल उपाध्याय आवास में हुआ था आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गरीबी और बेबसी के चलते मेरठ रोड पर पीएम आवास पाने वाले दस लोगों ने अपना आवंटन निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इन लोगों का कहना है कि बैंक से मिलने वाले दो लाख रुपये की किस्त वह जमा नहीं कर पाएंगे। परिवार में कमाने वाला नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एमडीए ने मेरठ रोड पर दीनदयाल उपाध्याय आवासों का आवंटन किया था। एक आवास पर यहां साढे चार लाख का खर्च आया है। इसमें ढाई लाख रुपये पीएम आवास योजना में लाभार्थी को मिल रहे हैं। दो लाख रुपये किस्त के माध्यम से देने होते हैं। इसमें 4432 रुपये महीना की किस्त लाभार्थी को पांच साल तक देनी है। 224 आवास में से एमडीए में केवल 168 लाभार्थी ऐसे हैं जो आवास पाने की सभी औपचारिकता पूरी कर चुके हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

दस लाभार्थी ऐसे हैं जो गरीबी और बेबसी के चलते अपना आवंटन रद्द करा रहे हैं। प्रार्थना पत्र में इन लोगों ने यही लिखा है कि हमारी आय इतनी नहीं है जिससे हम बैंक के दो लाख की किश्त दे सकें। इस कारण हमारा आवंटन निरस्त कर दिया जाए। एमडीए की वीसी कविता मीणा का कहना है कि जिन लोगों ने निरस्त के लिए प्रार्थना पत्र दिया है उनके स्थान पर दूसरे पात्र लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह लोगों की धोखाधड़ी पकड़ी गई
एमडीए ने पीएम आवास योजना में आवेदन करने वाले छह लोगों की धोखाधड़ी भी पकड़ी है। एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि कागजों की जांच में सामने आया है कि आवेदन करने वाले छह लोग ऐसे हैं जिनके नाम और पते का उनकी आईडी से मिलान नहीं हो पाया है। आवेदन कोई ओर है और आईडी किसी अन्य की प्रयोग की गई है। इनका आवंटन रिजेक्ट कर दिया गया है।

- पीएम आवास को 410 ने किया आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय आवास भोपा रोड पर बन रहे हैं। एमडीए यहां 224 आवास बना रहा है। इन आवास के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और 410 ने इसके लिए आवेदन किया है। विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आईएएस कविता मीणा ने बताया कि नौ करोड़ 42 लाख की लागत से बन रहे इन आवास का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिन लोगों ने पीएम आवास योजना में आवेदन किया है और एचडीएफसी बैंक में आवेदन के साथ पांच हजार रुपये जमा किए हैं उन्हें ही यह आवास मिलेगा। हमारे यहां 410 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की है। हम पहले इन सब लोगों की पात्रता की जांच करा रहे हैं। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से आवास का आवंटन किया जाएगा। 224 आवास है इन्हीं का आवंटन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed