फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-seva center will start in Meerut from November 1, will open soon in the district too

Muzaffarnagar News: मेरठ में एक नवंबर से शुरू होगा ई-सेवा केंद्र, जिले में भी जल्द खुलेगा

Sun, 29 Oct 2023 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
E-seva center will start in Meerut from November 1, will open soon in the district too
(फोटो )
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिला स्तर पर उच्च न्यायालय के ई-सेवा केंद्र खुलने से वकीलों और वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय मिलने की सौगात पूरी होने जा रही है। मेरठ में पहली नवंबर से ई-सेवा केंद्र शुरू होने से जिले के अधिवक्ता भी उत्साहित हैं।

उच्च न्यायालयों से संबंधित वादों को ई-सेवा केंद्र पर ई-फाइलिंग करने का आदेश आ गया है। जल्द यह व्यवस्था प्रदेश के तमाम जिलों में शुरू होगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने सभी जिलों के जिला जज को पत्र भेजकर ई-सेवा केंद्र के संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सबसे पहले यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है। मुजफ्फरनगर जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय के आदेश की सराहना की है। इस व्यवस्था से वादकारियों एवं वकीलों को प्रयागराज आने-जाने में हजारों किमी लंबा सफर करने से मुक्ति मिलेगी। फिलहाल उच्च न्यायालय इलाहबाद एवं लखनऊ बेंच से संबंधित वादों की ई- फाइलिंग केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित है कि पश्चिमी उप्र में बेंच की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल करीब चार दशक से चल रही है।
---------
ई-सेवा केंद्र से मिलेगा सस्ता और सुलभ न्याय: जिंदल
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया मेरठ में ई-सेवा केंद्र सरकार का पायलट प्रोजेक्ट है। इसके लागू होने से सुलभ और सस्ता न्याय मिलेगा। यह पहली नवंबर से मेरठ में लागू होगा। उसके बाद हर जिले में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट से संबंधित वादाें को ई- फाइल करने से सहूलियत मिलेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा। मामूली कार्यों के लिए प्रयागराज जाने से मुक्ति मिलेगी। ई-फाइलिंग के बाद वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था लागू होगी। जल्द ही जनपद में ई-सेवा केंद्र शुरू होने की आस है। जिला न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्रों पर वादकारियों और वकीलों को ई फाइलिंग के दौरान फोटो पहचान के लिए ई-सेवा केंद्रों पर उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed