फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaw will not be used to bring and take to school

स्कूल लाने और ले जाने में प्रयोग नहीं होंगे ई-रिक्शा

Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will not be used to bring and take to school
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि स्कूली वाहनों की नियमित रूप फिटनेस जांच कराएं। ई-रिक्शा का प्रयोग छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने और ले जाने में नहीं किया जाएगा। दुर्घटना स्थलों को चिह्नित करें और सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन जरूर करें। परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं संबंधित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी संयुक्त रूप से एक सप्ताह में समस्त चिह्नित ब्लैक स्पॉट का भौतिक निरीक्षण करने और लोक निर्माण विभाग को निर्धारित गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सरकारी विभागों में तैनात वाहन चालकों का कैंप लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने और अभियान चलाकर नियमित रूप से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों का भी स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में अभी तक परिवहन सुरक्षा समिति का गठन नहीं किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों के तहत सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed