फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dust-increasing breathing and allergy patients

Muzaffarnagar News: धूल से बढ़ रहे सांस और एलर्जी के मरीज

Tue, 25 Jul 2023 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dust-increasing breathing and allergy patients
50 सांस रोगी उपचार लेने के लिए पहुंच रहे जिला चिकित्सालय में रोजाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में धूल लोगों की सेहत खराब कर रही है। धूल से एलर्जी बढ़ रही है। हवाओं में छोटे-छोटे धूल के कण मिलकर लोगों की नाक और मुंह में जाते है, जिस कारण लोगों को सांस में दिक्कत होती है। सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। घर से बाहर जाते समय मस्क और चश्में का प्रयोग करना चाहिए।

जिला चिकित्सालय में रोजाना 50 के करीब सांस रोगी उपचार लेने के लिए पहुंच रहे है। वर्तमान में 15 के करीब रोगी स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि इन दिनों धूलभरी हवा चलती है। इस कारण लोगों को एलर्जी हो जाती है। इसके बाद नजला-खांसी और सांस की दिक्कत शुरु हो जाती है। धूल और धुएं के कारण सांस की नली सिकुड़ जाती है, इससे भी सांस रोग बढ़ जाता है। लोगों को ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ठंडे पानी से फेफड़ों में दिक्कत होती है। फिलहाल 12 सांस रोगियों को ऑक्सीजन चल रही है।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

-ध्रूमपान, धूल-मिट्टी, धुएं से दूर रहें।

-रोजाना एक्सरसाइज और योगासन करें।

-बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।

-सब्जियों, फलों और हेल्दी डाइट का सेवन करें।

- फास्टफूड का परहेज करें, सादा खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed