फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   During the inspection of the chairperson, two attendants were found missing, their salary will be deducted

Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन के निरीक्षण में दो अनुचर मिले गायब, कटेगा वेतन

Fri, 23 May 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of the chairperson, two attendants were found missing, their salary will be deducted
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउन हाॅल का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्हें दो अनुचर गायब मिले। वहीं वाहन पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा कार्यालय में सफाई पर भी नाराजगी जाहिर की।

बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। इस दौरान दो अनुचर रहीस और सोनू ड्यूटी से नदारद पाए गए। कोई पूर्व अवकाश सूचना प्राप्त नहीं होने पर दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही देर से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से उपस्थित होने की हिदायत दी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने पथ प्रकाश, निर्माण, स्वास्थ्य, जलकल, जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड और कंट्रोल रूम सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में पुराना रिकार्ड लापरवाही से रखा मिला। वहां सफाई का अभाव भी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हाॅल परिसर में दो पहिया सहित कूड़ा और अन्य वाहनों की बेतरतीब पार्किंग, गार्ड के मौजूद न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। टाउनहाल पार्क में बाहरी लोगों का जमावड़ा होने को लेकर उन्होंने रिकॉर्ड लिपिक तनवीर आलम को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को पार्क कराएं। चेतावनी दी, भविष्य में पार्किंग सही नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। परिसर में गंदगी देखकर भी वह नाराज हुईं। जन्म-मृत्यु कार्यालय के पास बरामदे में लगे लोहे के चैनल को बदलवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभासद रजत धीमान, सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार, लिपिक मनोज पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed