फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   During CMO's inspection, three employees were found absent

Muzaffarnagar News: सीएमओ के निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Sun, 27 Apr 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
During CMO's inspection, three employees were found absent
जानसठ। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तीन कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। निर्माणाधीन 100 शैया के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सीएचसी जानसठ का निरीक्षण किया। वहां उन्हें तीन कर्मचारी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शाह फैसल, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर इजहार, आयुष्मान मित्र गौरव उपाध्याय अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

उचित स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जानसठ में महिला चिकित्सालय के समीप बनाए जा रहे निर्माणाधीन 100 शैया के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का गहनता के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अलमासपुर में हेल्थ और वैलनेस सेंटर और वहां नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed