फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dummy sold for five thousand by showing mobile

मोबाइल दिखाकर पांच हजार में बेची डमी

Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dummy sold for five thousand by showing mobile
मोबाइल दिखाकर पांच हजार में बेची डमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव सिसौना में दो युवकों ने ग्रामीण को कीमती मोबाइल दिखाकर पांच हजार रुपये में बेच दिया और डमी थमाकर भागने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी राहुल ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को बाइक सवार दो युवक गांव में पहुंचे और उसे एक कीमती मोबाइल दिखाकर जरूरत की वजह से उसे महज पांच हजार रुपये में बेचने की बात कही। पीड़ित के अनुसार कीमती मोबाइल महज पांच हजार में बेचने की जानकारी मिलने पर उसने दोनों युवकों को रुपये दे दिए, जिस पर युवकों ने उसे कवर में बंद मोबाइल उसे थमा दिया और वहां से जाने लगे। इसी दौरान राहुल ने शक होने पर कवर खोलकर देखा तो उसमें मोबाइल के आकार की शीशे की डमी निकली। इस पर राहुल ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों को पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार बागपत निवासी दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। ै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed