फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Due to lack of cleanliness, grass grew in the drains

सफाई नहीं होने से नालों में उग आई घास

Thu, 29 Oct 2020 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleanliness, grass grew in the drains
देवबंद के मोहल्ला लहसवाड़ा से होकर गुजर रहे नाले में भरी गंदगी व उगी घास - फोटो : DEVBAND
सफाई नहीं होने से नालों में उग आई घास
विज्ञापन

देवबंद। नगरपालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल नगर के नालों में उग आई घास खोल रही है। गदंगी भरी होने से सर्दियों के मौसम में मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है। जिससे लोग बुखार समेत अन्य बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं।
मोहल्ला लहसवाड़ा से होकर गुजर रहे नाले में इतनी गंदगी भरी है कि बदबू के कारण पास से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ता है। नाले में लंबी-लंबी घास उग आई है। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी सुंदरलाल खरादी, हाजी शहजाद, इदरीश, अमृतलाल सैनी और आनंद वर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी चल रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग बुखार आदि बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। नामित सभासद गजराज सिंह राणा, प्रवीण गोयल, शुभलेश शर्मा और बिजेंद्र वर्मा ने बताया कि नालों में गंदगी पसरी होने से लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनुज गोयल और डा. बी.पी. सिंह ने बताया कि बुखार के केस ज्यादा आने लगे हैं। प्रशासन को सफाई व्यवस्था दुरूस्त बनानी चाहिए, वरना कोरोना का संक्रमण फिर से घातक हो जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा गाड़ी की बजाए नालों में डालते हैं लोग
* बरसात से पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई कराई गई थी। अब सर्दी आरंभ होते ही फिर से जेसीबी लगाकर नालों की सफाई कराई जा रही है। नालों के समीप रहने वाले लोग नगरपालिका की गाड़ी में कूड़ा डालने की बजाए नालों में फैंक देते हैं। जिस कारण नाले गंदगी से भरे जाते हैं। -पोपिन कुमार, सफाई निरीक्षक नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध स्तर पर कराई जाएगी नालों की सफाई
*नगर के सभी नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जाएगी। इसके लिए सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
-एसडीएम राकेश कुमार सिंह, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed