फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drone cameras will monitor the counting place

Muzaffarnagar News: ड्रोन कैमरों से होगी मतगणना स्थल की निगरानी

Sat, 13 May 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drone cameras will monitor the counting place
पुलिस लाईन में मतगणना सम्ब​धित बैठक लेते डीएम।
- डीएम और एसएसपी ने मतगणना की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में ली बैठक
विज्ञापन

- माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शनिवार को होने वाली मतगणना की तैयारी के लिए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने पुलिस बल, अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। अफसरों ने मतगणना में आयोग के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल की ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी, दंगा नियंत्रण वाहनों के साथ पुलिस बल मौजूद रहेगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
पुलिस लाइन में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि मतगणना स्थल पर फोटो युक्त पहचान पत्र धारण करने वाले व्यक्ति, एजेंट को ही अन्दर प्रवेश करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के अन्दर कोई भी व्यक्ति मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुएं नहीं ले जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार के पास सभी उम्मीदवार और एजेंटों की तलाशी ली जाएगी। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार की झूठी अफवाह फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो कठोर की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मतगणना में तैनात अधिकारी समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने, अपना पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनकर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट-गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने को क्यूआरटी, रिजर्व टीम का गठन किया गया है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed