फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drone cameras kept watch, system alert

ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर, सुरक्षा व्यवस्था चौकस

Fri, 09 Oct 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Drone cameras kept watch, system alert
वहलना चौक पर कानून व्यवस्था का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सभरवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ड्रोन कैमरों से रखी गई नजर, सुरक्षा व्यवस्था चौकस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली के दौरान एडीजी मेरठ के साथ ही डीआईजी और मंडलायुक्त सहारनपुर जिला मुख्यालय पर मौजूद रहे। डीएम व एसएसपी के साथ अफसरों ने शहर में किए गए सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। वहीं, एसएसपी ने जीआईसी मैदान का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ड्रोन कैमरों सेेेे भी क्षेत्र में लगातार निगाह रखी गई।

जीआईसी के मैदान में रालोद की रैली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रैली को शांतिपूण तरीके से संपन्न कराने के लिए दस कंपनी पीएसी के साथ ही रिजर्व पुलिस बल के दो हजार जवान शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाए गए थे। वहीं, देहात क्षेत्र के थानाध्यक्षों को भी शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल, मंडलायुक्त संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल सुबह ही जिला मुख्यालय पर पहुंच गए और रैली पूरी होने तक यहीं डेरा डाले रहे। वहीं, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के साथ इन अफसरों ने शहर के चौराहों के साथ ही रैली स्थल, सरकुलर रोड और प्रकाश चौक आदि का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया। रैली स्थल पर ड्रोन कैमरे उड़ाकर भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। वहीं, महावीर चैक पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह, एसपी देहात नेपाल सिंह और एसडीएम मुख्यालय अजय अम्बष्ट भी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed