फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drizzling rain disturbed normal life in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त

Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drizzling rain disturbed normal life in Muzaffarnagar
मुजफ्फनगर में दिन भर हुई रिमझिम बारिश में छाता लेकर शिवचौक से गुजरता साईकिल सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने राहत दे दी है। रिमझिम फुहारों के बीच मौसम सुहावना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग अपने घरों में ही कैद रहे। बाजारों में चहल-पहल नहीं रही। रिमझिम बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
जिले की जनता को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो चुके थे। लोगों की मुराद पूरी हुई और रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार दिन में पूरे दिन झड़ी लगी रही और शाम तक बारिश लगातार होती रही। बारिश के कारण मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा था वह कम होकर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा। बारिश से मौसम में आर्द्रता 97 प्रतिशत पर पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में वर्षा 35.2 मिली मीटर रिकार्ड की गई। बारिश के चलते जहां मौसम सुहावना महसूस हुआ, वहीं जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बारिश के चलते लोग अपने घरों में ही कैद रहे। बाजारों से रौनक गायब रही। बारिश के कारण कुछ दुकानें तो खुली नहीं जो खुली उन पर भी ग्राहक नजर नहीं आए। लोग अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर सके। सुबह के समय कंपनी बाद आदि स्थानों पर टहलने वाले लोग बारिश के कारण नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

जलभराव से परेशानी
मुजफ्फरनगर। सोमवार को पूरे दिन बारिश होती रही। सुबह के समय तेज बारिश हुई। जिस कारण महावीर चौक, शिव चौक, रुड़की रोड, जनकपुरी, रामपुरी, साकेत में जलभराव होने से नागरिकों को परेशानी हुई। शहर से शेरपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव और सड़क टूटने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तर भी रहे सूने
मुजफ्फरनगर। बारिश की झड़ी होने के कारण आम जनता अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों में भी नहीं पहुंची। सरकारी कर्मचारी तो दफ्तर पहुंचे, लेकिन काम के लिए लोग बारिश के कारण नहीं आए। दिन भर दफ्तर सूने पड़े रहे।
सड़कों पर कीचड़ ने खोली पालिका की पोल
मुजफ्फरनगर। शहर में जिन स्थानों पर अमृत योजना में जल निगम का पाइप डालने का काम कर चल रहा है। उन कॉलोनियों और गलियों से आम आदमी का चलना दूभर हो गया है। जल निगम ने गड्ढों को भरकर रास्ते चालू कर दिए थे। बारिश में सड़कों पर कीचड़ आ गया और आम आदमी का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका ने भी जल निगम से सड़क निर्माण के कार्य पूरे नहीं कराए हैं। सबसे ज्यादा हालत खराब जाट कॉलोनी की है। यहां कई सड़कें बुरी हालत में हैं।
खतौली में सड़कें हुई जलमग्न
खतौली। बारिश से गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन जलनिकासी न होने के कारण कस्बे के मुख्यमार्ग सहित संपर्क मार्ग तथा मोहल्ले जलमग्न हो गए। दुकानों तथा मकानों के भीतर पानी घुस गया। जीटी रोड पर गांव भैंसी के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इस दौरान जीटी रोड का यातायात बाधित हो गया। वन विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

पुरकाजी में बाजार रहे सूने
पुरकाजी। पूरे दिन बारिश होने से सोमवार को जहां आम जनमानस ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, बाजार सुने पड़े रहे। ग्राहकों के नहीं आने से व्यापारी खाली बैठे नजर आए। बारिश होने से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। अर्जुन गुप्ता, दीपक कौशिक, शंकर गोयल, अरुण गर्ग, अंकित गोयल, विनीत चौधरी, राजू सोढ़ी, अन्नू चौधरी व्यापारियों ने बताया कि सोमवार को बारिश होने से व्यापार पूरी तरह मंदा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed