फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   drizzle like saavan in bhado

Muzaffarnagar News: भादो में सावन जैसी रिमझिम

Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
drizzle like saavan in bhado
मुजफ्फरनगर। भादो माह में सावन जैसी रिमझिम जारी रही। दिन का तापमान 26.2 डिग्री तक लुढ़क जाने से असोज (आश्विन माह) जैसी ठंडक बन गई। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जिले में 9.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। सड़कों पर वाहनों की संख्या प्रभावित रही।
विज्ञापन

सोमवार रात से ही आसमान में बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे से रिमझिम शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बरसात होती रही। भादो माह के अंतिम दिनों में सावन जैसी रिमझिम से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। सावन और भादो माह की बारिश के बाद असोज (आश्विन माह) आता है, जिसमें मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। दिन का तापमान भी 25 से 30 डिग्री के बीच होने लगता है। रिमझिम से असोज जैसी ठंडक बन रही है।
विज्ञापन

तीन दिन में 107.2 मिमी बरसात : पिछले तीन दिन से जिले में बरसात जारी है। रविवार से मंगलवार तक कुल 107.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। सोमवार को सबसे अधिक 94.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को भी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में पोल टूटने से दो दिन से आपूर्ति ठप : चरथावल। दो दिन से लगातार बारिश के सैदनंगला के जंगल में दो पोल टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हुए 30 घंटे बीत गए हैं। विद्युत निगम की टीम ग्रामीणों के साथ लाइन को दुरुस्त कराने में जुटी है। लुहारी खुर्द के पूर्व प्रधान तमरेज एडवोकेट, नजाकत, रफाकत अली, मुखिया, गुलहहार, सनरोज, ताबिश, चुन्नू आदि का कहना है पोल टूटकर गिरने से सैदनंगला में सोमवार सुबह 11 बजे से पूरे गांव की आपूर्ति ठप है।

वहीं, लुहारी खुर्द में गांव 60 फीसदी एवं पूरे जंगल की आपूर्ति गुल है। एसडीओ आशीष सिंह ने बताया सोमवार को पूरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण कुछ गांवों की छोटी लाइन पर काम करने में दिक्कत आई। कर्मचारी तमाम फॉल्ट ठीक कराने में लगे है।
बिरालसी, रोनी हरजीपुर दूधली आदि में फाल्ट ठीक कराकर कुछ घंटों में आपूर्ति चालू करा दी गई थी। लुहारी के जंगल में जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed