फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   driver died in road accident

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Fri, 20 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
driver died in road accident
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। शुगर मिल में गन्ने डालकर लौट रहे किसान की तितावी के मोड़ पर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि तीन दिन पूर्व हादसे में घायल महिला की दिल्ली के सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव नंगला नूनाखेड़ा निवासी लोकेंद्र (50 वर्ष) पुत्र जयपाल बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना डालने तितावी शुगर मिल गया था। रात मिल से लौटते समय जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचा, अचानक तेज रफ्तार के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते लोकेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सीधा कर लोकेंद्र के शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव अमीरनगर निवासी कमला (60 वर्ष) सुबह स्कूटर पर शामली रोड स्थित गांव गोमतीपुर में पीलिया की दवा पिलाने ले जा रही थी। तितावी पार करते हुए हिंडन मोड़ पर सड़क पर बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार स्कूटर उछल गया, जिससे कमला सिर के बल सड़क पर जा गिरी और बालों में लगाया गया हेयर क्लिप उसके सिर में धंस गया। सिर में क्लिप धंसने से महिला अचेत हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से महिला को पहले मेरठ और फिर दिल्ली के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed