फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Driver arrested while smuggling liquor from Haryana to Uttarakhand in a truck.

Muzaffarnagar News: हरियाणा से तस्करी कर ट्रक में उत्तराखंड ले जा रहा था शराब, चालक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested while smuggling liquor from Haryana to Uttarakhand in a truck.
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग टीम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक में हरियाणा से तस्करी कर ले जाई जा रही साढ़े सात लाख रुपये की शराब बरामद की हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया हैं। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। एक पव्वे पर 15 रुपये का लाभ लेने के लिए शराब की तस्करी की जा रही थी। ट्रक मालिक सहित तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि रथेड़ी निवासी रहीश ने पुलिस को बताया था कि उसने अपना अशोक ली लैंड ट्रक किस्तों पर थानाभवन निवासी खुर्शीद को बेचा था, लेकिन वह किस्त जमा नहीं कर रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि उसने उसका ट्रक गलत काम में लगाया हैं। लगातार टोल प्लाजा से ट्रक की आवाजाही के मैसेज मिलने पर उसे संदेह हुआ।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू की। शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि ट्रक में सोनीपत हरियाणा से तस्करी की शराब उत्तराखंड की ओर ले जाई रही हैं। नई मंडी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने नेशनल हाईवे 58 पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से पव्वों वाली 129 पेटी हरियाणा की देसी शराब और 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के नरेला में रहने वाले जालंधर के मूल निवासी ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सप्लाई करता था। एक पव्वे पर 15 रुपये का लाभ होता था। चालक अपने ट्रक मालिक व मुजफ्फरनगर व दिल्ली निवासी दो लोगों के साथ मिलकर यह धंधा करता था। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी हैं। यह गिरोह राज्य के हिसाब से नंबर प्लेट लगाता था ताकि पुलिस ट्रक को न रोकें।


एसएसपी ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया हैं। प्रेसवार्ता में नई मंडी सीओ राजू कुमार साव व सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed