फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drainage alternate pit work

जल निकासी को वैकल्पिक गड्ढे का काम रुकवाया

Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drainage alternate pit work
खतौली की अशोक विहार कालोनी में गड़ढे बंद कराते कलोनीवासी। - फोटो : KHATAULI
जल निकासी को वैकल्पिक गड्ढे का काम रुकवाया
विज्ञापन

खतौली। अशोक विहार कालोनी के पीछे बन रहे रेलवे के माल कोरिडोर के कारण कालोनी की जल निकासी प्रभावित हो रही है। कालोनी वासियों की मांग के बाद आवास विकास के अधिकारियों ने एफ ब्लाक में वैकल्पिक गड्ढे बनवाए जाने का काम शुरू किया, लेकिन कालोनी के कुछ लोगों ने काम को रुकवा दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।

आवास विकास समिति के पदाधिकारियों ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों को भी बुलवाया था। दो दिन पहले आवास विकास परिषद के जेई, एई कॉलोनी की जल निकासी की समस्या के कारण बुलाए गए थे। सरकारी ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया गया था। आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने देखा कि जहां पर पूरी कॉलोनी का पानी इकट्ठा हो रहा है, वहां पर एफ ब्लॉक में एक मकान के पास रोड पर निशान लगवा दिया था। यहां पर गहरा गड्ढा खुदवाने की योजना बनाई गई थी, जिससे इकट्ठा हुए पानी को इंजन और पाइप द्वारा लाइन के उस पार नाले में डाला जा सके। इस व्यवस्था के लिए विभाग की ओर से दो कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाए जाने का आश्वासन दिया गया था। इंजन को चलाने और बंद करने के लिए सुबह से ही आवास विकास ठेकेदार अनुज बालियान व सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे थे, इसी बीच जिनके मकान के पास गड्ढे बनाकर पानी इकट्ठा करने की व्यवस्था की जा रही थी, उन्होंने हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। फिलहाल गड्ढे बनवाने का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed