{"_id":"60b52e3b8ebc3e14c5302f77","slug":"dr-veerpal-declared-bjp-candidate-for-the-post-of-zip-president-muzaffarnagar-news-mrt540725147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ वीरपाल निर्वाल भाजपा प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ वीरपाल निर्वाल भाजपा प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं अध्यक्ष पद पर डॉ. वीरपाल भाजपा प्रत्याशी घोषित
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए डॉ. वीरपाल निर्वाल को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई। अब जल्द ही विपक्ष द्वारा भी भाजपा के सामने अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित करने की उम्मीद है।
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरपाल निर्वाल को उम्मीदवार घोषित किया। भोपा निवासी डॉ निर्वाल वार्ड 42 से चुनाव जीते हैं। भाजपा उन्हें दो बार मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए संगठन ने डॉ. वीरपाल निर्वाल और वंदना वर्मा का नाम पार्टी हाई कमान को भेजे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय संगठन ने डॉ. वीरपाल निर्वाल को प्रत्याशी घोषित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने इनकी जानकारी जिलाध्यक्ष को दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने डॉ वीरपाल निर्वाल और संगठन को इसकी जानकारी दी। प्रत्याशी घोषित होने पर डॉ निर्वाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और सूबे के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। जिला पंचायत के 43 सदस्यों में से 13 सदस्य भाजपा के हैं। उसे जीत के लिए 22 का आंकड़ा पार करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में 16 निर्दलीयों और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के छह सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। इनके अलावा रालोद के तीन, बसपा के तीन, भाकियू का एक, आप का एक सदस्य है। भाजपा उम्मीदवार की घोषणा होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष भी बैठक कर रहा है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव को लेकर रालोद, सपा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बैठक भी कर चुके है। माना जा रहा है कि विपक्ष जल्द अपना संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर सकता है।
विपक्ष चुनाव लड़ाएगा तो मैं तैयार हूं: सतेंद्र बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई सतेंद्र बालियान ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है। जिला पंचायत के वार्ड 18 से निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीते कुटबी निवासी सतेंद्र बालियान ने कहा कि वो विपक्ष के साथ हैं। यदि विपक्ष उन्हें चुनाव लड़ाएगा तो मैं अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को तैयार हूं। सतेंद्र बालियान ने बताया कि मैं भाजपा के खिलाफ हूं। वार्ड 18 से चुनाव भी मैंने निर्दलीय के रूप में लड़ा। अध्यक्ष पद के चुनाव में विपक्ष के साथ रहूंगा। यदि विपक्ष चुनाव लड़ाएगा तो मैं विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडूंगा।