फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Sanjeeb Baliyan defeat: Muzaffarnagar gets out of ministry after 10 years, RLD MLA will join oath ceremony

बालियान की हार से झटका: 10 वर्ष बाद मंत्रालय से मुजफ्फरनगर आउट, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे RLD विधायक

Sat, 08 Jun 2024 06:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की हार से इस बार चुनाव में मुजफ्फरनगर को बड़ा झटका लगा है। इस बार जिला मंत्रालय की रेस से बाहर होता दिख रहा है।

विज्ञापन
Dr. Sanjeeb Baliyan defeat: Muzaffarnagar gets out of ministry after 10 years, RLD MLA will join oath ceremony
डाॅ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की हार से इस बार मुजफ्फरनगर जिले को केंद्र सरकार के मंत्रीमंडल में जगह मिलने की संभावना नहीं है। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह का मंत्री बनना तय है। रालोद विधायक भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे के बाद हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया। पहले कार्यकाल में वह लगभग ढाई साल तक मंत्री रहे, इसके बाद बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंत का मंत्री बनना तय: शपथ ग्रहण के लिए बुलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में 10 वर्ष बाद चौधरी परिवार की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराने के बाद बालियान को केंद्र सरकार में दोबारा मंत्री बनाया गया और उन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में बालियान को सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के सामने हार का सामना करना पड़ा।

एनडीए की सरकार का गठन रविवार को होने जा रहा है। चुनाव में हार की वजह से बालियान का इस बार मंत्री बनना आसान नहीं है। पश्चिम यूपी में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को ही मंत्रालय दिए जाने की संभावना है।

Dr. Sanjeeb Baliyan defeat: Muzaffarnagar gets out of ministry after 10 years, RLD MLA will join oath ceremony
हार जीत से पहले साथ भोजन करते संजीव बालियान व हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रालोद विधायक
रालोद के सभी दस विधायकों को दिल्ली में होने वो शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण मिल गया है। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, खतौली विधायक मदन भैया समेत अन्य नेता दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा से कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव को भी निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed