Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Ompal becomes State President of Medical Cell

डॉ ओमपाल बने भाकियू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 28 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ompal becomes State President of Medical Cell
पत्रकारवार्ता करते चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डॉ ओमपाल बने भाकियू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश स्तर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन करते हुए डॉ ओमपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सहदेव सिंह आर्य को जिलाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी के नाम की घोषणा भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की।

सरकुलर रोड पर टिकैत आवास पर भाकियू का प्रदेश स्तर का चिकित्सा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ सेवा को आधार मानकर कार्य करेगा। इस प्रकोष्ठ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं किसान यूनियन द्वारा आयोजित आंदोलनों में भाग लेने वाले किसानों को आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। डॉ ओमपाल सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। इसी के साथ ही संगठन में डॉ केपी उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीधर द्विवेदी, सहदेव आर्य उपाध्यक्ष, सतेंद्र सिंह महासचिव, संदीप शर्मा सचिव, विनोद कुमार उपसचिव, बिजेंद्र सिंह बेनीवाल कोषाध्यक्ष, वाईपी सिंह आय-व्यय निरीक्षक तथा कार्यकारिणी में सदस्य यशवीर तोमर, राजेश त्रिवेदी, धर्मवीर सिंह, ओम कुमार, पहल सिंह, जीत सिंह, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रवेंद्र मलिक, हरिओम शर्मा, सुरेश चंद शर्मा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य में डॉ एमआर मलिक, डॉ वाईपी सिंह मनोनीत किए गए। जिला कार्यकारिणी में सहदेव सिंह आर्य अध्यक्ष, सोकी अहमद उपाध्यक्ष, जावेद अहमद महासचिव, हाजी अमीर काजिम सचिव, महबूब अली प्रचार सचिव, शहजाद राणा संगठन सचिव, नेत्रपाल आय-व्यय निरीक्षक, जीत सिंह तोमर कोषाध्यक्ष, महीपाल सिंह प्रेस प्रवक्ता, कार्यकारिणी में सदस्य प्रीतम सिंह, कय्यूम सैफी, जसवीर सिंह, मुकेश राजपूत, रामनिवास शर्मा, गोपाल शर्मा, सतीश गोयल, सुभाष आर्य, धर्मवीर सिंह पुंडीर, ऋषिपाल सिंह, वीर सिंह, सुलेमान मनोनीत किए गए। डॉ सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को नगर अध्यक्ष अध्यक्ष, मुकेश चंद्र सैनी उपाध्यक्ष, शिमलेश कुमार महासचिव, सतवीर सैनी सचिव, कार्यकारिणी में नीता सैनी, ब्रजपाल सिंह वर्मा, ओंकार सिंह राठी, नीरज कश्यप मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed