फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Kasif Akhtar's Ghazal collection Bekhayali released

युवा शायर डा. कासिफ अख्तर के गजल संग्रह बेख्याली का विमोचन

Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kasif Akhtar's Ghazal collection Bekhayali released
देवबंद। प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा डॉ. काशिफ ने अपने इल्म से इस हुनर को अपने कलाम में गजल बनाकर उतारा है। उनके अशार पढ़कर नहीं लगता कि यह कलाम किसी युवा शायर ने लिखे हों।
विज्ञापन

दारूल उलूम रोड पर स्थित महमूद हाल में रविवार को आयोजित समारोह में युवा शायर डॉ. काशिफ अख्तर की गजल पुस्तक बेख्याली का विमोचन डॉ. नवाज देवबंदी और दारूल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद एवं लेखक मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर आदि ने किया। इसमें डॉ. देवबंदी ने कहा डॉ. काशिफ ने अपने पिता शायर शमीम किरतपुरी के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने कलाम को बेहतरीन तरीके से अपनी पुस्तक बेख्याली में पिरोया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा डॉ. काशिफ अख्तर ने अपनी पुस्तक मेें लिखा बेख्याली में जो तस्वीर बनाई मैंने, गौर से देखा तेरी शक्ल उभर आई है। इसी तरह उनका यह अशार भी बेहद पसंद किया गया कि लोग कहते हैं बेवफा है वो, मुझको लगता है बस खफ़ा है वो। मौलाना सलमान बिजनौरी और लेखक एवं विचारक कमल देवबंदी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि डॉ. काशिफ देवबंद के इल्म-ओ-अदब की परंपरा को कायम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed