फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DR. Harsh Vardhan

2017 तक चीन को पीछे छोड़ देगा भारत : हर्षवर्धन 

Mon, 04 Apr 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
DR. Harsh Vardhan
मुजफ्फरनगर में अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में बाेलते केंद्रीयमंत्री डॉ. हर्षवर्धन। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक उन्नति कर रहा है। 2017 तक हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। गरीबों को अब योजनाओं का सीधे लाभ हो रहा है।

विज्ञापन


जानसठ रोड पर एक बैंक्वेट हाल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 22 करोड़ लोगों ने पहली बार बैंक में खाता खुलवाया है। मनरेगा से लेकर रसोई गैस की सब्सिडी तक का पैसा अब सीधे खाते में जा रहा है। केंद्र सरकार ने बिचौलिया का भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


किसानों को एसएमएस से अब सीधे जानकारी दी जा रही है। जीडीपी में इससे 50 करोड़ का लाभ होगा। ज्वैलर्स की समस्या के लिए एक हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही सर्राफा व्यापारियों की समस्या का निदान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रसेन के वंशज नि:स्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा करते हैं। शहर सीट पर कपिलदेव अग्रवाल को जिताने के लिए उन्होंने जनता को बधाई दी। अध्यक्षता सुरेंद्र अग्रवाल एवं संचालन प्रमोद मित्तल ने किया।

कार्यक्रम को अभिमन्यु गुप्ता, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल, शामली के चेयरमैन अरविंद संगल, बिजेंद्र अग्रवाल, रेवती नंदन सिंघल, शिवचरण, छोटेलाल गर्ग ने विचार रखे। सम्मेलन में आस पास के जिलों के अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया। डॉ मुकेश जैन का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।


नरेंद्र गोयल, केजी अग्रवाल, मदन गोयल, मूलचंद सर्राफ, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सुमेरचंद सर्राफ, हर्षित गर्ग, विश्वदीप गोयल, अनिल गोयल, विनोद संगल, कुलवंत सिंघल, अंकुर गर्ग, सुरेंद्र तायल, राजेश गोयल, अंकुर गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed