{"_id":"65d0a0b4a30b79457302bf52","slug":"door-to-door-garbage-collection-started-in-the-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-117090-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुभारंभ
विज्ञापन
- चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वाहनों को हरी झंडी दिखाई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से सभी 55 वार्डों में करीब सवा लाख घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य का शुभारंभ हुआ। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया।
नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद 11 गांवों को शहरी क्षेत्र में मर्ज किया गया है। शहरी क्षेत्र में अब 55 वार्ड हैं, जिनसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का ठेका नगर पालिका द्वारा दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को दिया गया है। कंपनी ने यहां पर फरवरी की शुरुआत से ही अपने सुपरवाइजर और कर्मचारी तैनात करने शुरू कर दिए थे। इसके बाद 14 महीनों के लिए कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पालिका कंपनी को करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जबकि कंपनी टिपिंग फीस वसूल करते हुए पालिका को जमा कराएंगी। शनिवार सुबह जनपद के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य का शुभारंभ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउन हाल मैदान से किया। उन्होंने वार्डों में लगाये गए टिपर वाहनों को कर्मचारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ़ अतुल कुमार ने बताया कि पालिका के पास 109 टिपर वाहन हैं, अभी फिलहाल कंपनी को कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर पालिका द्वारा 67 टिपर वाहन और 77 रेहड़े दिए गए हैं। तंग गलियों में रहेड़ों से कूड़ा कलेक्शन का काम कर्मचारी करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वार्डों में टिपर वाहनों को और बढ़ाया जा सकता है। उनका कहना है कि अभी फिलहाल दो या एक वाहन ही वार्डों में दिया गया है। बड़े वार्डों में तीन वाहन भी लगाए जा सकते हैं। कंपनी और पालिका के कोआर्डिनेटर सरदार बलजीत सिंह ने बताया कि 60 सुपर वाइजरों के साथ ही एक वाहन पर दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, रितु त्यागी, पूजा पाल, सुनीता, अन्नू कुरैशी आदि सभासदों के अलावा कार्यवाहक ईओ एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ़ अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार आदि रहे।